SBU में टेक प्रगति-2026 का शुभारंभ, भाग ले रहे डेढ़ हजार प्रतिभागी

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय  SBU द्वारा आयोजित किये जा रहे टेक फेस्ट ‘टेक प्रगति-2026’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विवि की पत्रिका ‘इनोवेव’ का विमोचन किया गया। शुभारंभ के मौके पर माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने अपने संदेश में बिरला परिवार के समृद्ध विरासत के अनुरूप ऐसे सृजनशील कार्यक्रमों की उपयोगिता की आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजक मंडली के सदस्यों और विवि परिवार के सदस्यों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यक्रम में नवीनतम प्रयोग, आविष्कार एवं प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को सीखने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेंगे। हाल ही में देश में आयोजित एआई समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि टेक प्रगति भी तकनीकी श्रेष्ठता को उभारने का बेहतर मंच साबित होगा।

तकनीक और संगीत के महत्व के विषय में दी गई जानकारी

अपने संबोधन में विवि के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने तकनीक और संगीत के महत्व के विषय में बताया। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में इन चीजों के सदियों पुराने अस्तित्व पर बात की। माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने आज के दौर में एआई की उपयोगिता पर बोलते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। इस अवसर पर आयोजन मंडली के संयोजक डॉ. विश्वरूप सामंता ने दो दिवसीय आयोजन के संदर्भ में विस्तृत जानकारी उपस्थित श्रोताओं को दी।

कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

कार्यक्रम में हैकथन, रोबो वार, टेक टॉक, डांस एवं बैंड बैटल जैसे कई आयोजन हो रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विभिन्न विश्वविद्यालयों के डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कुल ईनामी राशि 1.55 लाख रुपए रखी गई है। कार्यक्रम के अंतिम दिन मशहूर सिंगर लक्ष्य कपूर द्वारा लाइव कंसर्ट किया जाएगा।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष प्रकट करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

 

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img