Orchestra का बढ़ रहा प्रचलन, पुलिस ने 30 नाबालिग को कराया मुक्त, 7 गिरफ्तार

सारण: बिहार में इन दिनों मांगलिक कार्यक्रमों में ऑर्केस्ट्रा का प्रचलन बढने लगा है। बढ़ते प्रचलन के बीच अब जगह जगह ऑर्केस्ट्रा में लड़कियां काम करती हैं। ऑर्केस्ट्रा में नाबालिग लड़कियों के काम करने की गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात पुलिस ने सारण के परसा में छापेमारी कर सात ऑर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया जबकि तीस नाबालिग लडकियों को मुक्त करवाया। इस कार्रवाई में सारण पुलिस के साथ ही एएचटीयू, छपरा की चाइल्ड लाइन और एक एनजीओ के सदस्य शामिल रहे।

पुलिस की छापेमारी की भनक मिलने के बाद मौके से कई लोग भागने में सफल रहे जबकि पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की टीम ने तीस नाबालिग को भी मुक्त करवाया जिन्हें एसपी के निर्देश पर उनके घर भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान शिव दयाल राम, आलोक सिंह, मंजय राम, उपेन्द्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, कासिम हुसैन और प्रदुम्न कुमार के रूप में की गई।

बता दें कि ग्रामीण इलाकों में भी ऑर्केस्ट्रा के बढ़ते प्रचलन के कारण इन दिनों हर क्षेत्र में भारी संख्या में ऑर्केस्ट्रा खुल गया है और इन ऑर्केस्ट्रा में बिहार के साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत अन्य जगहों से दर्जनों की संख्या में लड़कियां डांस करने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने 30 नाबालिग लडकियों को मुक्त करवाया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   Tirhut Graduates Constituency Counting: पहले चरण की गिनती के बाद जन सुराज के प्रत्याशी हैं सबसे आगे तो जदयू और राजद…

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Orchestra Orchestra Orchestra

Orchestra

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img