आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा भारत, आज से ‘हर घर तिरंगा’ का आगाज

नई दिल्ली : भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है.

15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है.

इस बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) की शुरुआत होगी.

आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वतंत्रता दिवस को

खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है.

आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराएंगे.

सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या

प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है.

15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत होगी, जो 15 अगस्त तक चलेगा. भारत के स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने और फहराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने वाला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज से शुरू होगा.

पीएम मोदी ने की थी अपील

केंद्र सरकार पहले ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह कर चुकी है कि वे राष्ट्रीय नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करें. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने के अपील की थी.

आजादी की 75वीं वर्षगांठ: कब फहरा सकते हैं तिरंगा?

देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. देश में पहले यह जरूरी था कि अगर तिरंगा (Tiranga) खुले में फहराया जाता है, तो उसे सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराये जाने का नियम था. सरकार की ओर से जुलाई 2022 में इसमें संशोधन किया गया और अब लोग दिन-रात अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहरा सकेंगे.

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img