US LPG Deal: अमेरिका के द्वारा भारत पर लगाई गई हाई टैरिफ के बाद अब धीरे धीरे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार देखने को मिल रही है. अमेरिका के साथ ट्रेड डील के बाद भारत एक बार फिर समझौता-डील करता हुआ नजर आ रहा है. यह डील एलपीजी आयात को लेकर की जा रही है. सरकार का कहना है कि इस डील से देश में ऊर्जा सुरक्षा में और भी अधिक मजबूती आएगी.
US LPG Deal: एलपीजी आयात समझौता-डील में दोनों देशों ने भरी हामी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार (17 नवंबर) को इस बात की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भारत पहली बार अमेरिका के साथ दीर्घकालिक डील करने जा रहा है. यह डील एलपीजी गैस को लेकर है. इस डील से देश में ऊर्जा सुरक्षा में और भी अधिक मजबूती आएगी. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि Mont Belvieu बेंचमार्क के तहत एलपीजी का आयात किया जाएगा. बीपीसीएल, आईओसी और एचपीसीएल के शीर्ष अधिकारियों की एक टीम अमेरिका भी गई थी और डील से पहले अधिकारियों ने वहां तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों से वार्ता की है.
Madinah जा रही Bus में हादसा, 42 भारतीयों की मौत, इन नेताओं ने जताया दुख
Highlights


