पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली, NMCH में भर्ती

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को उनके साथ गाड़ी चलाने वाले को गोली लगी। गंभीर स्थिति में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती किया गया। बताया जाता है कि ओमप्रकाश यादव राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह अपने जमीन दो बीघा प्लॉट पर जमीन देखने गए थे।

भू-माफिया की नजर उनकी जमीन पर पड़ी हुई है

आपको बता दें कि भू-माफिया की नजर उनकी जमीन पर पड़ी हुई है। जैसे उन्होंने देखा कि ओमप्रकाश यादव अपने प्लॉट को देखने परिवार के साथ गए हुए हैं। उसी क्रम में अंधाधुंध फायरिंग किया गया। जिसमें ओमप्रकाश को पैर में गोली लगी और उनके चालक जितेंद्र को पेट में दो गोलियां लगी है। गंभीर स्थिति में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं उनके पुत्र मनीष कुमार ने कहा कि दिनदहाड़े गोलियां अपराधियों द्वारा चलाई जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने यह भी भू-माफिया उदय सिंह और उनके परिवार गौरव सिंह सहित अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है।

Patna Goli 1 22Scope News

इस घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच जांच में जुटी

वहीं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मामला क्या है। बायपास थानाध्यक्ष अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से काफी गोलियां बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि कई राउंड गोलियां चलाई गई है। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

Patna Goli 2 22Scope News

Patna Goli 3 22Scope News

जमीनी विवाद में 2 पक्षों के बीच गोलीबारी, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बादशाही नहर के नजदीक जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें एक पक्ष के दो लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दी है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Patna City Goli 22Scope News

ओमप्रकाश और उदय के बीच जमीन का विवाद चल रहा है – पटना सदर DSP

पटना सदर डीएसपी ने बताया कि ओमप्रकाश यादव और उदय सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह ओम प्रकाश यादव अपने एक सहयोगी के साथ अपनी जमीन पर गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली मारने वाले आरोपी उदय सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, हाईवे जाम

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सावधान! Jharkhand के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात की...

Jharkhand: Jharkhand में कुछ दिनों से मौसम का मजाज बदल गया है। सुबह धूप तो शाम में बारिश। आज भी इसी तरह का मौसम...

अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर नेत्र जांच...

पटना : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार...

Jharkhand में सैंकड़ों सहायक आचार्यों की होगी नियुक्ति, इस दिन मिलेगा...

Jharkhand: Jharkhand के सरकारी स्कूलों में अब सरकार के द्वारा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़ी पहल की जा रही है।...

बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता...

पटना : हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली जीविका दीदियां अब स्वच्छता दूत के रूप में भी अपनी पहचान बना रही हैं।...

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले...

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img