Palamu- आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे 4599 लाभुकों का आवास रद्द करने का निर्देश

Medininagar- उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे 4599 लाभुकों का आवास रद्द करने के निर्देश दिया है. उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज यह आदेश मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थें. इसी क्रम में आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे 4599 लाभुकों का आवास रद्द करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, हरिहरगंज के बीपीओ और आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के वेतन की निकासी पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

वित्तीय वर्ष 16-21 के आवासों की समीक्षा के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि जिले में 4599 ऐसे लाभुक हैं, जिनके द्वारा आवास निर्माण की राशि की तो निकासी तो कर ली गयी है, लेकिन लाभुक के द्वारा निर्माण में रुचि नहीं ली जी रही है. इसके बाद इन सभी आवासों को रद्द करने का निर्दश दिया गया. मनरेगा की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन के लिये लंबित एफटीओ को एक सप्ताह में त्रुटि सुधार कर रीजेनरेट करने हेतु निर्देशित दिया.

बिरसा हरित ग्राम योजना के लिए 853 एकड़ साइट का चयन

बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी कि विभिन्न प्रखंडों में 853 एकड़ का साइट चयन किया गया है, इसके तहत 651 योजनाओं को स्वीकृत किया गया है, जबकि  558 योजनाओं पर काम किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने चयनित सभी योजनाओं को मनरेगा सॉफ्ट में प्रारंभ करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध गड्ढे की खुदाई, जानवर रोधक खाई, घेरान करने का निर्देश दिया.  प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण कर मनरेगा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर एरिया ऑफिसर ऐप पर फोटो अपलोड करने को भी  निर्देश दिया गया.

हरिहरगंज के बीपीओ और आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के वेतन पर रोक

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मानव दिवस का लाभ नहीं दिए जाने पर हरिहरगंज के बीपीओ और आवास के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के वेतन का भुगतान अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया, साथ ही पीएम आवास के लाभुकों को मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान हेतु डिमांड  ससमय जनरेट नहीं करने पर नौडीहा बाजार,छतरपुर, पांकी और  चैनपुर के बीपीओ का एक माह का मानदेय की भी कटौती करने का निर्देश दिया, साथ ही बीपीओ, आवास के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर और जेएसएलपीएस बीपीएम को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए ग्रामीण विकास की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया.

रिपोर्टर- शशि

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!