Jamshedpur : आदिवासी महिला और बेटी से मारपीट का आरोपी आजसू नेता गिरफ्तार…

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने वाले आजसू के नेता मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आजसू नेता मुन्ना सिंह को गिरफ्तार करने के बाद एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Jamshedpur : घटना के बाद से फरार था आरोपी

बता दें कि मामले के बाद से वह फरार चल रहा था। बताया जाता है कि पुलिस की सख्त कार्रवाई और छापामारी के बाद मुन्ना सिंह दबाव में आ गया था। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मुन्ना सिंह द्वारा एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी को लाठियों से पिटाई की गई थी। इस मामले को लेकर झामुमो समेत कई लोगों ने आजसू नेता मुना सिंह को गिरफ्तार की मांग कर रहे थे।

जमशेदपुर से विजय कुमार की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img