देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा सीतानाला चेक डैम

जमशेदपुर: सीतानाला चेकडैम – शहर से 20 किलोमीटर दूर छोटा बांकी पहाड़ी गांव में

दो पहाड़ियों के बीच स्थित सीतानाला चेक डैम देखरेख के अभाव मे

जर्जर होने के कगार पर है. पहाड़ियों के बीच रमणीक स्थल

चेकडैम लोगों को बरबस ही आकर्शित करता है. इस चेकडैम की

प्राकृतिक सुंदरता देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं.

लेकिन किसी तरह की कोई सुविधा ना रहने पर निराशा हाथ लगती है.

इस चेक डैम के आसपास ना ही पीने का पानी है और ना ही

किसी तरह की कोई बिजली की व्यवस्था. देखरेख के अभाव में

चेकडैम पर बनाए गए रेलिंग जर्जर हो चुके हैं. जिससे

कभी भी दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई है.

चांडिल डैम से जुड़ा हुआ है सीतानाला चेकडैम


सीतानाला चेक डैम , चांडिल चेकडैम से जुड़ा हुआ है और इसी सीतानाला डैंम के माध्यम से चांडिल नहर का पानी घाटशिला बहरागोड़ा होते हुए बंगाल के सीमावर्ती इलाकों तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराता है. गांव के उप मुखिया ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने श्रमदान से इस चेक डैम के रखरखाव की पहल की है लेकिन सरकार या सुवर्णरेखा विभाग की ओर से अब कोई पहल नहीं की गई.
बरबस ही आकर्शित करती है सीतानाल की खूबसूरती
चेकडैम घूमने आये जमशेदपुर निवासी ने बताया कि यहां का प्राकृतिक नजारा देखने लायक है. पहाड़ों के बीच चेकडैम की सुंदरता भव्य है , लेकिन यहां ना पीने का पानी है ना ही शौचालय और ना ही किसी तरह की कोई सुरक्षा की व्यवस्था. जिससे डर बना हुआ रहता है.
सुवर्णरेखा विभाग की ओर से एक गार्ड की नियुक्ति की गई है जो समय पर चेक डैम के फाटक को खोलने का काम करते हैं इसके अलावा यहां और किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. शौचालय , पानी , बिजली समेत कई ऐसी समस्या इस चेकडैम के पास बना हुआ है. अगर इस चेकडैम का सौंदर्यीकरण किया जाये कर किया जाए तो पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी फायदा होगा.

Saffrn

Trending News

झारखंड की प्रमुख खबरें: कुदरत का कहर और विकास की नई...

झारखंड की प्रमुख खबरें : झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी तल्ख बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर केंद्र और राज्य सरकार की...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img