मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ जदयू विधायक बीमा भारती ने खोला मोर्चा

Patna– खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती ने मोर्चा खोल दिया है.

बीमा भारती ने लेसी सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि

अच्छा होता कि उनके बदले में किसी अति पिछड़ी जाति की महिला को मंत्री बनाया जाता.

लेसी सिंह के पास कोई आधार वोट नहीं-विधायक बीमा भारती

बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह के पास कोई आधार वोट नहीं है,

जदयू में कई महिला विधायक हैं, यह अवसर उन्हे दिया जाना चाहिए था,

बीमा भारती ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री को यह पत्ता लगाना चाहिए कि

लेसी की जाति के कितने मतदाता है,

जबकि अति पिछड़ी जातियां एकमुश्त जदयू को वोट करती रही है,

फिर मंत्री बनने का अवसर लेसी को क्यों दिया जा रहा है.

बीमा भारती ने कहा कि यह लेसी हैं जो हर चुनाव में पार्टी को हराने का काम करती है,

इनके खिलाफ पूर्णिया और पटना में आन्दोलन हुआ.

खुद तेजस्वी यादव ने इनके खिलाफ मोर्चा खोला था.

लेकिन अब क्या बात हो गयी कि लेसी को मंत्री बनाया गया है.

कागज पर संगठन का निर्माण करती हैं लेसी सिंह

बीमा भारती ने कहा कि लेसी सिंह कागज पर संगठन निर्माण करती है,

इनका इरादा मात्र मंत्री बनना होता है,

इसके चलते जदयू के दूसरे अति पिछड़ों नेताओं की हकमारी होती है.

बीमा भारती ने कहा कि उनका कोई इरादा मंत्री बनने का नहीं है,

वह पांच बार विधायक बन चुकी है, मंत्री भी बनी है,

लेकिन लेसी सिंह को मंत्री पद से हटा कर जदयू की किसी दूसरी महिला विधायक को मंत्री बनाया जाया.

हम किसी भी कीमत पर लेसी सिंह को बर्दास्त नहीं कर सकते.

नीतीश कुमार मेरे भगवान

हालांकि बीमा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी पूरी निष्ठा भी प्रकट की,

यहां तक कहा कि नीतीश कुमार मेरे भगवान हैं, एक पिता के रुप में हमें आगे बढ़ाते रहे हैं,

लेकिन वह लेसी सिंह को मंत्री बनाने का विरोध करती है.   

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img