ईडी अधिकारियों को मैनेज करने के आरोपों की जांच: झारखंड हाईकोर्ट 27 मार्च को करेगा सुनवाई

रांची: ईडी  के अधिकारियों को मैनेज करने के कथित आरोपों की जांच को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 27 मार्च को सुनवाई करेगा। गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बढ़ा दिया।

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते हुए रांची पुलिस को विभिन्न थानों में 4 अक्टूबर 2024 से 17 अक्टूबर 2024 तक की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि रांची के पंडरा ओपी में दर्ज कांड संख्या 507/2024 और 508/2024 को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पहली प्राथमिकी अधिवक्ता सुजीत कुमार द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें संजीव कुमार पांडेय समेत अन्य पर रंगदारी और अपहरण का आरोप लगाया गया था। दूसरी प्राथमिकी संजीव कुमार पांडेय ने दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ता सुजीत कुमार ने ईडी अधिकारियों को मैनेज करने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।

फिलहाल, झारखंड हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में पुलिस जांच पर रोक लगा रखी है और अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।

Saffrn

Trending News

झारखंड की प्रमुख खबरें: कुदरत का कहर और विकास की नई...

झारखंड की प्रमुख खबरें : झारखंड में आज मौसम का मिजाज काफी तल्ख बना हुआ है, जबकि दूसरी ओर केंद्र और राज्य सरकार की...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img