रांची: खेलगांव के वेलोड्रॉम स्टेडियम में चल रहे नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में झारखंड के नारायण महतो, विकास उरांव और अर्जुन महतो ने पुरानी साइकिलों के साथ स्वर्ण पदक जीता.
साथ ही नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया. संसाधनों का अभाव झेल रहे इन खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि अपने जिद और जुनून के दम पर हासिल की है, क्योंकि प्रतियोगिता में जिन साइकिलों पर ये सवार थे, वे आठ से 10 साल पुरानी हैं. झारखंड के तीनों साइक्लिस्टों ने एक किमी टीम स्प्रिंट में नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
दो साल पहले एक किमी के इस इवेंट में 1:10:00 मिनट का नेशनल रिकॉर्ड बना था. शुक्रवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने इस रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए 1:07:67 मिनट का नया नेशनल – रिकॉर्ड अपने नाम किया है.







