खाड़ी देशों में फंसे Jharkhand के लोगों की सकुशल वापसी को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने अमित शाह और हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Ranchi: ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी देशों में फंसे Jharkhand के लोगों की सकुशल वापसी और उनकी सुरक्षा को लेकर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने चिंता जताते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने लिखा पत्र

अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने पत्र के माध्यम से चिंता जताते हुए कहा है कि जिस तरह से वहां का हालात हैं उसमें रोजी रोजगार या हज उमड़ा के लिए गए सभी लोग जल्द से जल्द घर वापस आना चाहते हैं. जब से युद्ध छिड़ा है Jharkhand के कई लोगों ने आयोग को फोन करके मदद की गुहार लगाई है।

ऐसे में उनकी सुरक्षा और सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। शमशेर आलम ने कहा कि झारखंड के बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक खाड़ी देश में रहते हैं और ईद के मौके पर Jharkhand अपनों के बीच आते हैं ऐसे में उनके लिए मुसीबत यह है कि कई के फ्लाइट कैंसिल हो गए हैं तो कई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.

सीएम इस मामले में जरुर कदम उठायेंगे…..

Jharkhand राज्य अल्पसंख्यक आयोग ऐसे यात्रियों के सहयोग के लिए तत्पर हैं और वैसे लोगों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है जिससे उन्हें हर संभव सहयोग मिल सके। शमशेर आलम ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि केन्द्रीय गृहमंत्रालय और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जरूर इस दिशा में कदम उठायेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img