Jharkhand Weather Update 31-05-2024: गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में आज हीट वेव के येलो अलर्ट, उत्तर-पूर्व जिलों में कड़केगी बिजली

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 31 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि शुक्रवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। भीषण गरमी की मार झेल रहे लोगों के राहत वाली बात यह है कि राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं आसमानी बिजली कड़क सकती है। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसी के उलट गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी जारी हुआ है।

रांची समेत अन्य जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। अगले 2 दिनों तक दिन के तापमान में कोई खास गिरावट आने का संकेत नहीं है। उसके बाद अगले 3 दिनों में धीरे-धीरे उसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है।

गढ़वा में खूब तपा सूरज, पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में राज्य के कहीं भी बूदांबांदी नहीं हुई। रांची में दिन में हीट वेव के बाद गुरूवार शाम को बादलों की गतिविधि देखी गई और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। पिछले 24 घंटे में गढ़वा और पलामू में भीषण हीट वेव की स्थिति रही जबकि चतरा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला, पूर्वीं और पश्चिमी सिंहभूम में हीट वेव ने लोगों को खूब परेशान किया। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गढ़वा रहा जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल चाईबासा रहा जहां तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

Jharkhand में 31 मई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 29 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 41 और न्यूनतम 30, गुमला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, हजारीबाग में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 42 और न्यूनतम 28, बोकारो में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, पलामू में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32, लोहरदगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, लातेहार में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, गढ़वा में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32, चतरा में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32, कोडरमा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 32,  देवघर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, धनबाद में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, दुमका में अधिकतम 41 और न्यूनतम 29, गिरिडीह में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, गोड्डा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, जामताड़ा में अधिकतम 40 और न्यूनतम 29, पाकुड़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 30, साहिबगंज में अधिकतम 41 और न्यूनतम 30, सिमडेगा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 28, सरायकेला में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Saffrn

Trending News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: धनबाद से मुंबई के लिए शुरु...

Dhanbad: धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो गई है। सोमवार देर रात 11 बजे यह...

जांच रिपोर्ट के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, विजिलेंस के जाल...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस टीम ने एक पुलिस अधिकारी...

Sathankulam Custodial Death Case: कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को...

Madurai: मद्रास हाईकोर्ट ने बहुत बड़ा फैसला सुनाया है जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। कोर्ट ने 6 साल पगले के एक...

मगध मेडिकल अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बीमार दादी को...

गयाजी : गयाजी के सबसे बड़े अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल (ANMMCH) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img