Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

JMM अब पेपर लीक मोर्चा बन गई है, युवाओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा-शिवराज सिंह चौहान का आरोप…

Ranchi Desk : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज बैगा जनजाति के साथ-साथ कोरबा आदिम जनजाति, बिरहोर आदिम जनजाति, किसान जनजाति और चीक बड़ाइक जनजाति समाज के लोगों से मिले। इस दौरान नेतरहाट में आदिवासी समाज ने शिवराज सिंह चौहान का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री आदिवासी रंग में रंगे नजर आए, ढोल बजाया और नृत्य भी किया। आदिवासी समाज के पारंपरिक गीतों की धुन पर भी थिरके शिवराज।

ये भी पढ़ें- हेमंत सरकार ने JSSC CGL की पेपर बेच दी-अमर बाउरी का बड़ा आरोप… 

JMM : नेतरहाट में झारखंड का पारंपरिक भोजन किया

इसके बाद उन्होंने जामाटोली, नेतरहाट में झारखंड का पारंपरिक भोजन किया। गोंदली चावल, मकई घट्ठा, भपाल सलाद, फुटकल चटनी, बांस करील भुजिया, बार बोदी दाल का स्वाद लिया। वहीं नेतरहाट के किसानों ने फसल की बुआई के समय और पूजा के समय किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। शिवराज सिंह ने नेतरहाट में ही रात्रि विश्राम भी किया।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और केन्द्रीय मंत्री के नाते आदिवासी समाज के लोगों के बीच आया हूं। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहते भी पहले कई बार आदिवासी भाई-बहनों के बीच गांवों में रूक चुका हूं। फिर से मुझे सौभाग्य मिला है कि मैं अपने आदिवासी भाई-बहनों के बीच आ पाया। उन्होंने कहा कि ये हमारा परिवार है और इनकी सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। आगे कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और रंग अद्भुत है।

हमारी सरकार बनते ही बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की मंईंयां सम्मान योजना पर JMM सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि यह तो हमारा प्रोजेक्ट है, हेमंत सोरेन चुनाव से पहले लाडली बहना योजना की नकल कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी पर कहा कि 5 साल पहले घोषणा पत्र में 2000 रुपए चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। 4 साल 10 महीना चूल्हा खर्च नहीं दिया, अब चुनाव नजदीक है तो सोचा जेब से तो जाएगा नहीं तो एक–एक हजार रुपए खजाने से डालना शुरू किया।

पहले हेमंत सोरेन हिसाब दें कि 5 साल में 60 महीना होते हैं और 60 महीना में 2000 रुपए मिलते तो 1 लाख 20 हजार रुपए होते बहनों के खाते में, 1 लाख 18 हजार खा गए और अब टुकड़े जैसे एक हजार डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र आने वाला है। ये सुनिश्चित है हरियाणा में जैसे हमने घोषणा पत्र बांटा उसमें बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेंगे, जम्मू–कश्मीर में हमने कहा पैसे डालेंगे उसी तरह झारखंड में भी बहनों के खाते में हम यही राशि डालेंगे जो हमने हरियाणा में घोषित की है।

5 लाख नौकरियों के वादे का क्या हुआ

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक धेला नहीं दिया। पेपर लीक से 17-17 बार पेपर कैन्सल हुए। जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं पेपर लीक मोर्चा बन गई है। झारखंड में दलाल नौजवानों के सपनों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 2 लाख 87 हजार 400 पद भर दिए जाएंगे। यहाँ जब भाजपा की सरकार थी तो काम हुए थे लेकिन अब जेएमएम और कांग्रेस ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान-हम बीजेपी को बर्बाद कर देंगे ! 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट फंड बनाए हैं कि उस पैसे से यहाँ ढंग से विकास किया जाए उसका भी उपयोग कहीं दिखाई नहीं देता है। सत्ताधारी दल के लोग, गठबंधन के लोग झारखंड को खुलकर लूट रहे हैं और जनता बुरी तरह से परेशान है। झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए यहाँ सत्ता परिवर्तन जरूरी है। परिवर्तन यात्रा परिवर्तन लाएगी, परिवर्तन सुनिश्चित है बीजेपी की सरकार अब यहाँ आएगी।

Related Posts

अनियंत्रित कोयला लदा ट्रक पेड़ से टकराया, चालक गंभीर रूप से...

Latehar: जिले के बालूमाथ–पांकी मुख्य मार्ग पर स्थित पचफेड़ी गांव के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित...

Latehar Murder Case : कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले का सनसनीखेज...

Latehar Murder Case : लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। विधायक...

लातेहार पुलिस ने नक्सली गिरोह की बड़ी साजिश नाकाम, 6 अपराधी...

Latehar : लातेहार पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। बरियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel