बरहेट में बंदी के नाम पर झामुमो की गुंडागर्दी

साहिबगंज : कृषि बिल के विरोध में गैर भाजपा संगठन द्वारा पूरे भारतवर्ष में बुलाए गए भारत बंदी के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में बंदी के नाम पर झामुमो कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी देखी गई. एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी दवा एक मरीज के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पार करने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ कहासुनी हुई ,और बिना कुछ सुने झामुमो कार्यकर्ताओ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी.

इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसे लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सह वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल कृष्ण भगत ने कहा कि बंदी के नाम पर मुख्यमंत्री के क्षेत्र में झामुमो के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं. यह काफी शर्मनाक है. इस क्षेत्र में असामाजिक तत्व और गुंडे झामुमो का नकाब लगाकर क्षेत्र में खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पर अविलंब संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए

रिपोर्ट : अमन राय

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img