संयुक्त एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन : कार्यकर्ताओं का जोश ‘हाई’, 225 सीटें जीतने की दिखी तैयारी

मधेपुरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज मधेपुरा में लोगों को भरोसा देते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की बिहार को समृद्धि के नए मार्ग पर ले जाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए ही केंद्रीय बजट में बिहार के किसानों, छात्रों, महिलाओं और आम लोगों सहित आधारभूत संरचनाओं के लिए कई सौगात दी गई है।

प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का किया दावा – NDA

एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने आज मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया। सम्मेलन में एनडीए के दलों ने अपने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश भी दिया। इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

NDA कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है – दिलीप जायसवाल

सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है। आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रकाशपुंज की रोशनी से एनडीए की चमक बरकरार है। उन्होंने कहा कि आज आप सभी के निष्ठा से एनडीए को सफलता मिल रही है।

NDA Worker 2 22Scope News
NDA कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही हमारे लिए प्रकाश स्तंभ है – दिलीप जायसवाल

हमारी राजनीति जनसेवा की रही है, विपक्ष की राजनीति निज स्वार्थपूर्ति के अलावा कुछ नहीं है

उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी राजनीति जहां जनसेवा की रही है, वहीं विपक्ष की राजनीति निज स्वार्थपूर्ति के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने बिना किसी के नाम लिए हुए राजद को लेकर कहा कि एक पार्टी के अध्यक्ष तो अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने के लिए व्यग्र हैं। उन्हें मालूम नहीं कि जनता जिसे पसंद करती है, उसी को मुख्यमंत्री भी चुनती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रत्येक परिवार से संवाद स्थापित करें। इस संवाद से उनकी समस्याओं को जानने का अवसर मिलेगा और उसका समाधान भी होगा। इससे जनता का स्नेह भी मिलता रहेगा।

बिहार में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में जिस तरह से डबल इंजन की सरकार काम कर रही है, उससे वह दिन दूर नहीं जब बिहार उन्नति के शिखर पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वहीं उनकी प्राथमिकता में बिहार पहले नंबर पर है। इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के घटक दलों के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का जुटान इस स्टेडियम में हुआ है।

सभी घटक दलों का एक ही लक्ष्य, एक ही उद्देश्य और एक ही संकल्प है। एनडीए के नेता ही नहीं, कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर एकजुट हैं। यह भीड़ उसी एकजुटता का परिचायक है। अब हमें ही नहीं, किसी को भी फिर से एनडीए की सरकार बनने में संकोच नहीं होना चाहिए।

NDA Worker 1 22Scope News

यह भी देखें :

आने वाला चुनाव बेहद खास है – राजू तिवारी

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि आने वाला चुनाव बेहद खास है और आज से ही हमें उसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह युवा कार्यकर्ता यहां जुटे हैं और उत्साहित हैं, उससे यह साफ है कि विपक्ष को इस बार खाता खोलना भी मुश्किल हो जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उमड़ा यह जनसैलाब आने वाले विधानसभा की वह आहट है जिसमें हमारी एकजुटता एक है और संकल्प साफ है। हम 225 सीट जीतकर नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे।

NDA सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है – RLM

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। ये विकास कार्य ही हमारी सफलता का परिचायक है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग विकास करने वालों को फिर से चुनेंगे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षिकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img