JPSC CDPO Result: 16 माह बाद आया मेंस का परिणाम ,163 अभ्यर्थी सफल, अब इंटरव्यू

JPSC ने 16 माह बाद CDPO मेंस का रिजल्ट जारी किया. 163 उम्मीदवार सफल हुए. 64 पदों पर भर्ती के लिए अब इंटरव्यू होगा. अभ्यर्थियों ने देरी पर विरोध किया था.


JPSC CDPO Result रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) भर्ती प्रक्रिया में बड़ा अपडेट जारी करते हुए 16 महीने बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग ने बताया कि 64 पदों के लिए लिए गए मेंस एग्जाम में कुल 163 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. इन सफल अभ्यर्थियों को अब 50 अंकों के इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा.

सीडीपीओ के 64 पदों में से 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. अंतिम चयन इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. उसके बाद आयोग मेधा सूची जारी करेगा.


Key Highlights 

  • JPSC ने 16 माह बाद CDPO मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया.

  • कुल 163 अभ्यर्थी सफल, 64 पदों पर होगी नियुक्ति.

  • 64 में से 32 पद महिलाओं के लिए आरक्षित.

  • चयनित उम्मीदवार 50 अंकों के इंटरव्यू में होंगे शामिल.

  • अभ्यर्थियों ने रिजल्ट की देरी के खिलाफ कई बार आंदोलन किया.

  • भूख हड़ताल के दूसरे दिन आयोग ने परिणाम जारी किया.


JPSC CDPO Result:पीटी रिजल्ट से मेंस तक, लंबा इंतजार

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत वर्ष 2023 में जारी विज्ञापन के साथ हुई थी.

  • 10 जून 2024 को पीटी का आयोजन हुआ.

  • 15 जुलाई 2024 को पीटी रिजल्ट जारी किया गया, जिसमें 1590 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए.

  • इसके बाद 2 से 4 अगस्त 2024 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई.

  • मुख्य परीक्षा में कुल 1511 अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

लेकिन इसके बाद रिजल्ट जारी होने में 16 महीने का समय लग गया, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती गई.

JPSC CDPO Result:रिजल्ट की देरी पर अभ्यर्थियों का आंदोलन

लंबी देरी से परेशान अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की.
सोमवार को अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करने की मांग पर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी. हड़ताल के दूसरे दिन ही आयोग ने परिणाम जारी कर दिया.

अभ्यर्थियों का कहना है कि इतनी लंबी देरी से उनका समय और तैयारी दोनों प्रभावित हुए हैं. अब वे इंटरव्यू की तैयारी में जुटने की बात कह रहे हैं.

सफल 163 अभ्यर्थियों को JPSC इंटरव्यू की तिथि जल्द ही जारी करेगा. अंतिम चयन इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा के कुल अंकों के आधार पर होगा.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img