Kalpana Soren आज इतने बजे लेंगी शपथ…

रांची : कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) आज विधायक पद की शपथ लेंगी। आज शाम 5 बजे विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कल्पना सोरेन विधायक पद की शपथ लेने वाली है। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के भी कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

सरफराज अहमद इस्तीफे के बाद खाली थी गांडेय सीट

बता दें कि गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद गांडेय सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद इस सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ उपचुनाव भी कराया गया। इस सीट पर जेएमएम से कल्पना सोरेन और बीजेपी की तरफ से दिलीप वर्मा मैदान पर थे।

ये भी पढ़ें- PM Modi : नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार बने देश के प्रधानमंत्री… 

गांडेय उपचुनाव में हुए मतगणना के बाद कल्पना सोरेन करीब 27000 वोटों से विजयी हुई। उन्होंने सीधे मुकाबले में बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा को हराया और पहली बार विधायक चुनी गई। कल्पना सोरेन आज पहली बार विधायक पद की शपथ लेंगी।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img