Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ निकली कांवर यात्रा…

Hazaribagh : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया से भूतनाथ कांवरिया संघ श्रद्धालुओं से भरा बस का एक जत्था दिन रविवार को हर-हर महादेव व बोलबम के उद्घोष के साथ कांवर यात्रा के लिए निकली। मुख्य रूप से सांसद मनीष जायसवाल से जुड़े सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंधीर पाण्डेय, ओरिया पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव ने हर हर महादेव के जयकारा के साथ श्रद्धालुओं को बोल बम के लिए रवाना किया।

Hazaribagh : हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने ओरिया स्थित शिव मंदिर में माथा टेका तथा भगवान भोलेनाथ से शुभ आशिर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ ग्राम का भ्रमण कर हर हर महादेव, ॐ नमः शिवाय, बोल बम एवं जय शिव शंभु के जयकारा से क्षेत्र गुंजयमान तथा शिव भक्ति में लीन हुआ। बस रवाना के दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं को बोल बम का यात्रा मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल से जुड़े सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल धर्म कर्म के कार्यों में काफी रूचि रखते हैं। सभी यात्रियों को बोल बम यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं भगवान भोलेनाथ से यात्रा मंगलमय होने की कामना करता हूं। मौके पर विशेष रूप से कौलेश्वर साव, रंजीत गोप, निरंजन यादव, राजेश राणा, शीतल पवन रजक, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, बाबुलाल राम, आनंद कुमार, द्वारिका साव, अमित कुमार, बादल पासवान, राजदीप कुमार, राजदीप राम एवं बादल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img