पूर्व PM के जन्मोत्सव के मौके पर काव्यांजलि का आयोजन

BAGAHA: पूर्व PM के जन्मोत्सव – बगहा में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई का जन्मोत्सव मनाया गया. मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के संचालक दिनेश अग्रवाल की ओर से विराट पुरुष, कवि श्रेष्ठ, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर अटल काव्यांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के कवियों ने अपने काव्य से महफिल में समां बांधा. इस कार्यक्रम में सैकड़ों दर्शकों ने काव्यांजलि का आनंद उठाया।

2 1 22Scope News


बगहा बाजार के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अथिति भाजपा विधायक राम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित काव्य रचनाओं को सुनकर उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए।

4 22Scope News


रास्ता रोक कर खड़ी हो गई, ये लगा कि जिंदगी से बड़ी हो गई! स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी की इन पंक्तियों से महफिल गूंज उठी. वहीं वाजपेजी जी द्वारा रचित काव्य में कहा गया है कि मौत को चैलेंज देते हुए मौत जिंदगी से बड़ी नहीं होती. जिंदगी की एक सीमा है परंतु मौत की अपनी की कोई जिंदगी नहीं. पल दो पल भी नहीं. भला मौत जिंदगी को कैसे चैलेंज कर सकती है.

पूर्व PM के जन्मोत्सव – भागलपुर में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दी श्रद्धांजलि

shanawaj hussain 22Scope News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम और

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को लेकर भागलपुर जिला के बिहपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विधायक ई शैलेंद्र के साथ शिरकत की। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही उपस्थित लोगों को अटल बिहारी बाजपेयी के बारे में भी बताया .

इस मौके पर शहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

जिस तरह स्वच्छता, गंगा के अभियान के लिए जो बातें कही है

उसका सबसे ज्यादा प्रभाव बिहार पर है. उन्होंने कहा कि गांव में

मन की बात लोगों के सामने सुना है. कहा कि जब अटल जी

जीवित थे तो जन्मदिन उनके यहां मनाता था. पहली बार

हमने गांव में उनका जन्मदिन मनाया है. बिहपुर से

उनका पुराना नाता रहा है. नारायणपुर में

वो कई बार आये थे यहां ठहरे थे.

रिपोर्ट : अंजनी कुमार कश्यप, अनिल कुमार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img