खगड़िया सांसद की मुहिम रंग लाई, लोगों का सपना जल्द होगा साकार

खगड़िया : लगातार लोकसभा क्षेत्र के रेल संबंधित मांग को लेकर सदन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा जा जा रहा था। सांसद राजेश वर्मा हसनपुर-विथान और खगड़िया-अलौली पर ट्रेन के परिचालन को लेकर लगातार प्रयासरत थे।लंबे समय से खगड़िया लोकसभा के लंबित मांग को सांसद के प्रयास से आज वो सपना साकार हो रहा है। लोकसभा क्षेत्र के हसनपुर विथान रेलखंड लगभग 10 वर्षो से कार्य पूर्ण और स्थानीय लोगों के द्वारा इस रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन की मांग लगातार किया जा रहा था। जिसका सीआरएस के द्वारा निरीक्षण 2023 में किया गया था।

Goal 3 22Scope News

फरकिया के लोगों का कई वर्षो का सपना होने जा रहा है साकार 

वहीं खगड़िया से अलौली रेलखंड पर भी रेल पटरी का कार्य पूर्ण हो गया था। परंतु रेलवे के द्वारा इस ट्रैक पर ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा था। जिसको लेकर सांसद राजेश वर्मा ने लगातार सदन में एक वर्षो में लगातार तीन बार रेल मंत्री के समक्ष खगड़िया-अलौली और हसनपुर-विथान रेल खंड पर सवारी गाड़ी का परिचालन का मांग किया था। वहीं कई बार अश्विनी वैष्णव से मिलकर भी इस रूट पर ट्रैन का परिचालन का मांग किया जिसका परिणाम आज खगड़िया-अलौली और हसनपुर-विथान के लोगों का सपना साकार होने जा रहा है। फरकिया के लोगों का कई वर्षो का सपना साकार होने जा रहा है।

यह भी देखें :

सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए 24 अप्रैल से होने जा रहा है अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 

वहीं हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हसनपुर और विथान से एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं था। जिसके लिए लगातार स्थनीय लोगों की मांगों को सांसद के द्वारा रेल मंत्री और रेलवे अधिकारी के समक्ष पत्र की माध्यम से अनुरोध किया जा रहा था। अब वो भी वर्षो का सपना साकार होने जा रहा है। सहरसा से लोकमान्य तिलक के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 24 अप्रैल से होने जा रहा है। जो सहरसा, खगड़िया और हसनपुर में भी इसका ठहराव दिया गया है। जिससे वर्षो की जो महत्वपूर्ण मांग अब पूरा होने जा रहा है। अब हसनपुर के लोग सीधे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और बिहार की राजधानी पटना की यात्रा हसनपुर से कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : बिहार की पहली नमो भारत वंदे एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची पटना, 24 को PM दिखाएंगे हरी झंडी

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img