लड़की का अपहरण कर मांगी 10 लाख की फिरौती

भागलपुर : भागलपुर नवगछिया नव युवा और किशोर लगातार पैसे की चाहत में गलत कदम उठा रहे हैं । इस बाबत सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से कई तरह की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद किशोर व नवयुवा इसकी लत में बुरी तरह से फंसते जा रहे हैं। ऑनलाइन गेम खेलने के आदि हो चुके तीन युवकों ने मिलकर रुपए की लालच में एक लड़की का अपहरण कर लिया और लड़की के परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।

अपहरण की सूचना प्राप्त होते हीं परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। तुरंत ही लड़की के मामा नवगछिया थाना क्षेत्र निवासी अशोक रजक ने इस घटना की सूचना सीधे नवगछिया के आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज से मिलकर उन्हें दी। घटना की जानकारी होते हीं नवगछिया एसपी ने तुरंत ही एक एसआईटी का गठन किया और एसआईटी ने लड़की को सकुशल बरामद करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर अपहरण की इस घटना का उद्वेदन की । जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नवगछिया थाना क्षेत्र के मस्जिद टोला वार्ड नंबर -19 के स्व. शीतल रजक के पुत्र अशोक रजक का लिखित आवेदन नवगछिया थाना को प्राप्त हुआ। अपहृता के नाना अशोक रजक ने बताया कि बनारसी लाल कॉलेज, नवगछिया के लिए इनकी नतनी निकली थी, जो सात बजे शाम तक वापस नहीं लौटी। इस संबंध में नवगछिया थाना में मिसिंग इन्ट्री कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही थी।

सूचना मिली कि वादी की नतनी का अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता के द्वारा वादी की नतनी के मोबाईल से दस लाख रुपया की मांग अपहरणकर्त्ता द्वारा की जा रहीं है। घटना कि गंभीरता को देखते हुए मैंने अविलंब छापामारी टीम का गठन कर अपहता की बरामदगी का निर्देश दिया और स्वंय इसका मॉनिटरिंग किया। गठित टीम के द्वारा अपहृता को भागलपुर के बडी खंजरपुर के एक लॉज से बरामद किया गया।

घटना को अंजाम देने वाले तीन युवकों को पांच मोबाइल फोन के साथ पुलिस ने गिरप्तार किया है। इस संबंध में नवगछिया थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव के आयुष कुमार पिता फूल सिंह ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर जिसका नाम गौरव कुमार, पिता स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने अपनी नाबालिग प्रेमिका जो बनारसी लाल सराफ कॉलेज की छात्रा है को बहला फुसलाकर अपने साथ जाने के लिए राजी कर लिया और लड़की के मोबाइल से ही लड़की के नाना के मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

साथ ही यह भी धमकी दिया की अगर लड़की को सकुशल वापस पाना चाहते हैं तो जितनी जल्दी हो सके फिरौती का रकम दे दो। आयुष ने पुलिस को बताया कि मुझे ऑनलाइन गेम खेलने का आदत लग गया है। ऑनलाइन गेम खेलने से मैं 40 हजार रुपए हार गया हूं, जिसकी क्षतिपूर्ति के लिए मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का झूठा अपहरण किया। उनके परिजनों से फिरौती मांगा, ताकि एक मोटी रकम हाथ लग सके।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img