नई दिल्ली : आईसीसी ने टी-20 विश्व कप सीजन 7 की घोषाणा कर दी है। इसके साथ ही शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इस बार यूएई और ओमान में टी-20 विश्व कप खेला जाएगा।
लंबे समय बाद भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगी। महामुकाबले की तारीखों का एलान हो गया है। भारत और पाकिस्तानी की टीम का आमना-सामना टी-20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को होगा।
बता दें कि 29 दिनों के इस मुकाबले में 16 टीमें भाग लेंगी और 45 मैच खेले जाएंगे। फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को भिड़ंत होगी। टी-20 मुकाबलों में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 बार टक्कर हुई है, जिसमें छह मुकाबले भारत ने जीते हैं। एक बार पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है। जबकि एक मैच टाई हुआ है और इसे भी बॉल आउट में टीम इंडिया ने जीता था।
टी-20 विश्व कप के लिए दो राउंड में मुकाबले होंगे राउंड 1 में दो ग्रुप रखे गए हैं। पहले ग्रुप में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड की टीम है। ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान की टीमें हैं। जबकि सुपर 12 के ग्रुप एक में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज की टीमों के साथ-साथ ग्रुप ए और ग्रुप 2 से जीत हासिल करने वाली टीमें शामिल होंगी। जबकि ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के अलावे ग्रुप ए और ग्रुप बी में पहले राउंड में जीत हासिल करने वाली टीमों को शामिल किया जाएगा।


