Advertisment

Koderma : इन मांगो को लेकर वनरक्षी हड़ताल पर, नियमावली में…

Koderma : कोडरमा समेत पूरे राज्य में तकरीबन 1625 वनरक्षी हड़ताल पर है, जिसका व्यापक असर कोडरमा में भी देखने को मिल रहा है। कोडरमा में भी अपनी मांगों को लेकर वनरक्षी वन प्रमंडल कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। कोडरमा में तकरीबन 40 वनरक्षी है, जो अपना कामकाज छोड़ पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर है, जिसके कारण जंगलों की रक्षा प्रभावित हो गई है।

झारखंड राज्य अवर वन सेवा संघ के बैनर तले वनरक्षियो की हड़ताल जारी है। वनपाल में सीधी नियुक्ति के बजाय वनरक्षियो को प्रोन्नति देकर वनपाल बनाए जाने और झारखंड राज्य अवर वनक्षेत्र कर्मी संवर्ग नियमावली 2014 में संशोधन वापस लेने की मांगों को लेकर वनरक्षी हड़ताल पर है। हड़ताली वनरक्षियो ने बताया कि पहले वनरक्षियो के शत-प्रतिशत प्रोन्नति से वनपाल का पद भरा जाता था।

Koderma : वनरक्षियो का हक छिनने की साजिश की जा रही है

लेकिन अब इस नियमावली में संशोधन कर 50 प्रतिशत सीधी नियुक्ति का रास्ता खोल दिया गया है। जिसके कारण वर्षों से जंगल की सुरक्षा करने वाले वनरक्षियो का हक छिनने की साजिश की जा रही है। इसके अलावे वनरक्षियो ने बताया कि वनों की सुरक्षा के दौरान कई बार उन पर जानलेवा हमले हुए और ऐसी संभावनाएं अक्सर बनी रहती है।

बावजूद इसके उनकी सुरक्षा के लिए कोई व्यापक रणनीति भी सरकार ने नहीं बनाई है। इसके अलावे अन्य मांगों को लेकर वे लोग हड़ताल पर हैं। हड़ताली वन रक्षियो ने बताया कि अगर इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो उनका आंदोलन उग्र होगा और राज्य मुख्यालय में भी प्रदर्शन और आंदोलन कर वे लोग अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

कोडरमा से कुमार अमित की रिपोर्ट—–

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...