जादूगोड़ा में लहराया कोल्हान का सबसे ऊंचा तिरंगा

जमशेदपूर- हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर सी.आर.पी.एफ जादूगोड़ा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपमहानिरीक्षक आशु शुक्ल ने कोल्हान प्रमंडल का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मोटर की मदद से 35.5 मीटर ऊंचे टॉवर पर राष्ट्रीय ध्वज को धीरे-धीरे शिखर पहुंचाया गया। देश की शान में फहरते इस झंडे को देख उपस्थित जनसमुदाय का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया। इस ध्वजारोहण का गवाह बन उपस्थित लोगों ने तिरंगे को शान से सलामी दी।

उपमहानिरीक्षक आशु शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीयता और खेल के लिए सी.आर.पी.एफ प्रतिबद्ध है। स्पोर्ट्स हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है।

रिपोर्टः- लाला जुबीन

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img