देवघरः लालू प्रसाद यादव ने बाबा नगरी के बाबा बैद्दनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर अशीर्वाद लिया. उनके साथ उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी साथ है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दो दिवसीय दौरे पर बाबा नगरी देवघर पहुंचे हैं. लालू प्रसाद यादव रविवार को राबड़ी देवी के साथ देवघर पहुंचे थे. देवघर एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ढोल नगाड़ो के साथ स्वागत किया था.


