जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग से मचा हड़कंप

12
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग से मचा हड़कंप
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग से मचा हड़कंप
Advertisment

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में जमीन विवाद को लेकर रविवार सुबह हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में एक युवती समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस और डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि से इनकार किया है।

Advertisment

मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड नंबर-4 स्थित छोटी मस्जिद के पास का है

मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के तुलसीबाड़ी गोसाईं टोला वार्ड नंबर-4 स्थित छोटी मस्जिद के पास का है। रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित मो. सादिर का आरोप है कि वे अपनी जमीन पर बांस से घेराबंदी करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के मो. नसीम, मो. कासिम, मो. जसीम समेत करीब 15 से 20 लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों को देखते ही मजदूर मौके से भाग गए।

Madhepur Golibari 1 22Scope News

इस दौरान उन पर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई – सादिर

मोहम्मद सादिर का कहना है कि इस दौरान उन पर गोली चलाई गई, जो उनके बगल से निकल गई, जबकि उनकी भतीजी माजिना खातून के चेहरे पर गोली लगने का दावा किया गया है। मारपीट में उनकी भाभी रुकसाना खातून भी घायल हो गईं। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को घर के अंदर से निकालकर मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी। मौके पर काफी भीड़ थी। एक लड़की बेहोश थी और एक महिला के पैर में गंभीर चोट थी। दोनों को पुलिस वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

Madhepur Golibari 22Scope News

पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है

हालांकि, पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी प्राथमिक जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। सदर थाना के एसआई लक्ष्मीनारायण महतो ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जमीन विवाद को लेकर बढ़ती हिंसा एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में फायरिंग के आरोपों की सच्चाई क्या सामने आती है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, बदमाश को पैर में लगी गोली

रमण कुमार की रिपोर्ट

Advertisement