मणिपुर में भूस्खलन: सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोनी : मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन हो गया. इस घटना में सेना के 7 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि 25 जवान अब भी दबे हुए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चल रहा है. भूस्खलन से मणिपुर में भारी तबाही हुई है. भारी बारिश की वजह से बुधवार रात अचानक पहाड़ दरका और भारतीय सेना का कैंप तबाह हो गया. जिस वक्त ये हादसा हुआ कैंप में बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे.

लगभग 60 लोगों के दबे होने की आशंका

डीजीपी पी डोंगल का कहना है कि 23 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है जिसमें 14 लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी लोगों की तलाश की जा रही है. सेना के जवान, रेलवे के कर्मचारी, गांववाले और मजदूरों को मिलाकर लगभग 60 लोगों के दबे होने की आशंका है.

army1 22Scope News

बड़ी संख्या में जवान लापता

कल दिनभर चले ऑपरेशन के बाद सेना के 7 जवानों के शव निकाले गए जबकि 13 जवानों को सुरक्षित बचाया गया. अधिकारियों के मुताबिक अभी बड़ी संख्या में जवान लापता हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. कैंप पूरी तरह बर्बाद हो गया. खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कत हो रही है.

पीएम मोदी ने सीएम बीरेन सिंह से की बात

मणिपुर के नोनी जिले में इम्फाल-जिरिबम रेलवे लाइन के निर्माण का काम चल रहा है जिसकी सुरक्षा के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है. टेरिटोरियल आर्मी की 107 कंपनी लैंडस्लाइड की चपेट में आई है. रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर है. पीएम मोदी ने मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया.

चपेट में टीए की 107 कंपनी

भारतीय सेना के मुताबिक, 29-30 जून की रात नोने जिले के टूपल रेलवे स्टेशन के करीब आए भारी लैंड-स्लाइड से टीए की 107 कंपनी चपेट में आ गई. इस लोकेशन पर पर निर्माणधीन मणिपुर-जिरिबम रेलवे लाइन की सुरक्षा में तैनात सैनिक मौजूद थे. लैंड स्लाइड की घटना के बाद भारतीय सेना और असम राईफल्स ने फुल-स्केल रेस्कयू ऑपरेशन शुरु किए. राहत और बचाव कार्यों के लिए रेलवे की साइट पर मौजूद इंजीनियरिंग प्लांट से मशीनरी का इस्तेमाल किया गया. जानकारी के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे तक 13 जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सभी घायलों का नोने स्थित आर्मी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा है. गंभीर रुप से घायल जवानों को इम्फाल और दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है.

खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

सेना के मुताबिक, खराब मौसम और दोबारा हुई लैंड-स्लाइड से रेस्कयू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है. लेकिन लापता जवानों की तलाश जारी है. सेना के हेलीकॉप्टर भी स्टैंडबाय पर हैं और मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, कम से कम 25 सेना के जवान लापता हैं. लैंड-स्लाइड के चलते स्थानीय इलजाई नदी की धारा भी प्रभावित हुई है.

चट्टान खिसकने से कितना हुआ नुकसान

सेना की टेरेटोरियल आर्मी (टीए) की 107 इंफेंट्री बटालियन के कैंप

  • सैनिकों की मौत- 07
  • घायल सैनिक- 13
  • लापता सैनिक- 23

सेना के कैंप में मौजूद सिविलियन

  • सिविलियन की मौत- 01
  • घायल सिविलियन- 05
  • लापता सिविलियन- 27
  • वीएचसी मजदूर- 18
  • स्थानीय मजदूर – 03
  • रेलवे अधिकारी- 03
  • रेलवे कुक – 01
  • बीआईपीएल (भारतीय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड) अधिकारी- 03
Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img