रामगढ़ में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

रामगढ़. विधानसभा चुनाव से पहले रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रामगढ़ में भारी मात्रा में शराब जब्त

दरअसल, आज सुबह करीब 06.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम घाघरा टोला तोपासारा निवासी शिवा बेदिया के द्वारा अपनी किराना दुकान में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा इसको लेकर सनहा दर्ज करते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को आते देख एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शिवा बेदिया बताया है।

इसके बाद आरोपी के घर एवं दुकान की तलाशी ली गयी। इस क्रम में शिवा बेदिया के घर से भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। शराब बरामदगी से संबंधित शिवा बेदिया से वैध कागजात की मांग करने पर उसने कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये शराब बरामद

पुलिस के अनुसार, एक कार्टन बॉक्स में Royal Stag Premier Whisky 180 ml की 47 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में Sterling Reserve B7 375 ml की 24 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml की 45 बोतले, एक अन्य कार्टन बॉक्स में Royal Stag Premier Whisky 180 ml. की 46 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 375 ml की 24 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml की 41 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml की 27 बोतलें तथा Sterling Reserve B7 180 ml. की 16 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में Royal Stag Premier Whisky 180 ml की 44 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 375 ml की 22 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में Royal Stag Premier Whisky 180 ml की 48 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml की 40 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml. की 48 बोतलें, एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 375 ml. की 24 बोतलें और एक अन्य कार्टन बॉक्स में MC Dowell’s No1 Luxury 180 ml की 40 बोतलें शराब बरामद की गयी।

रामगढ़ से करमजीत सिंह जग्गी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img