BPSC अभ्यर्थियों को लेकर आज राजभवन मार्च निकालेगी वामदल और कांग्रेस

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 14वें दिन भी जारी है। छात्र दोबारा परीक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले, कांग्रेस, भाकपा और माकपा राजभवन मार्च करेगी। राजभवन मार्च का समय दोपहर दो बजे से है। इस मार्च में कांग्रेस और वामदल के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। सीपीआई (ML) विधायक विधानसभा से राजभवन तक मार्च करेंगे। राजभवन मार्च में राजद नहीं शामिल हो सकती है।

विपक्षी पार्टियों का कहना है कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द किया जाए। परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाए। साथ ही आंदोलनकारी छात्रों को जेल से रिहा करो, फर्जी मुकदमे वापस लो। वहीं छात्र सोनू कुमार के परिजनों को उचित मुआवजा दी जाए।

यह भी पढ़े : BPSC अभ्यर्थियों की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले पप्पू, कहा- बच्चों को मिलेगा इंसाफ

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...