एलएनजेपी अस्पताल बनेगा हाइटेक,नये बिल्डिंग में 400 बेड की होगी व्यवस्था,8 अतिरिक्त ओटी का भी होगा निर्माण
16 दिसंबर, पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आधुनिकता के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज या अस्पताल के बिल्डिंगों को हाइटेक करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के प्रसिद्ध राजबंशी नगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल को मरीजों के बेहतर इलाज व खास व्यवस्था के लिए नयी बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। करीब 20 साल पहले वर्ष 2006 में नीतीश सरकार ने मरीजों के हड्डी रोग के इलाज के लिए खास अस्पताल एलएनजेपी हड्डी अस्पताल का निर्माण किया गया था। वही बीते तीन-चार सालों में मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल परिसर में एक और अतिरिक्त बिल्डिंग का निर्माण किया जा चुका है।

निर्माणाधीन बिल्डिंग में 400 बेड की होगी सुविधा
एलएनजेपी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सरसिज नयनम् ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के निर्माणधीन बिल्डिंग में 400 बेड की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा नवनिर्मित बिल्डिंग में 8 नये ओटी की व्यवस्था की जायेगी। ताकि अस्पताल में इलाज के लिए आये रूटीन व इमरजेंसी मरीजों को उपचार के लिए इंतजार नहीं करना हो। निदेशक डॉ नयनम् ने यह भी कहा कि नये बिल्डिंग में आधुनिक एक्स-रे की सुविधा भी बढ़ायी जायेगी।

2023 से शुरू हुआ निर्माण, 2027 तक मल्टीस्पेशलिस्ट होगा चालू
मिली जानकारी के अनुसार 2023 में एलएनजेपी हड्डी अस्पताल को मल्टीस्पेशलिस्ट बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। वहीं उम्मीद है कि साल 2027 के अंतिम महीने में इस निर्माणधीन बिल्डिंग को चालू कर दिया जायेगा। वहीं सेंट्रल एसी व अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस बिल्डिंग में रैंप का भी निर्माण किया जा रहा है।

क्या कहते हैं मरीज
इलाज कराने आये मरीज प्रमोद ने सरकार का आभार जताया और बताया कि एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में हड्डी के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था है । सात मंजिला नये मल्टीस्पेशलिस्ट बिल्डिंग के निर्माण होने से बढ़ेगी सहुलियत।
वहीं दूसरे मरीज मनोज ने बताया कि अब एलएनजेपी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए खास व्यवस्था लागू हो रही है। हड्डी के बेहतर इलाज के लिए बिल्डिंग को और आधुनिक बनाया जा रहा है।
Highlights


