राजस्थान : अजमेर में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, जिला प्रशासन ने इस कारण से लगाया प्रतिबंध

राजस्थान : अजमेर में सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, जिला प्रशासन ने इस कारण से लगाया प्रतिबंध-

राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) में सभी सार्वजनिक

और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर अब नहीं बजेगा.

जिला प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए

लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है.

जिला प्रशासन ने 7 अप्रैल से इस प्रतिबंध को लागू कर दिया है.

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से धार्मिक स्थलों पर लगे

लाउडस्पीकर को लेकर कई तरह के विवाद सामने आ चुके हैं. इसके साथ-साथ अजमेर जिला प्रशासन ने शहर में एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी है. साथ ही अब अगले एक महीने तक किसी भी धार्मिक आयोजन में झंडों और बैनर का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है.

… तो होगी कानूनी कार्रवाई

इस आदेश में कहा गया कि जिले में होने वाले धार्मिक आयोजनों में अब सरकारी स्थल, सार्वजनिक चौराहे, बिजली व टेलीफोन के खम्बे व किसी व्यक्ति की संपत्ति पर बिना सक्षम स्वीकृति के किसी भी प्रकार के बैनर या झंडे नहीं लगाए जा सकेंगे. साथ ही लिखा गया है कि अगर ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा जाता है तो उस शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

करौली में हुई थी हिंसा

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के करौली शहर में नवसंवत्सर के मौके पर हिन्दू संगठनों की ओर से निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी. तब से करौली में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि अभी शांति है और किसी भी प्रकार के हिंसा की खबर नहीं है.

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img