महाशिवरात्रि आज, बिहार सहित पटना के शिव मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

पटना/सासाराम/बक्सर/गयाजी/भागलपुर/भोजपुर/मोतिहारी/बेतिया/सिवान : बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे देश में आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रविवार की अलहे सुबह से ही विभिन्न शहरों के तमाम शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बिहार के पटना, सासाराम, बक्सर, भागलपुर, भोजपुर, मोतिहारी, बेतिया, सिवान और गयाजी में सुबह से ही शिवालयों में लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। पटना सहित बिहार के हर जिलों में महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

सासाराम के प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी

सासाराम के प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शनिवार की आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ पड़ी है। जैसे ही महाशिवरात्रि का तिथि प्रवेश किया श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े हैं। ऐसी मान्यता है कि तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर का शिवलिंग प्रतिवर्ष तिल-तिल आकर में बढ़ता है। शिव भक्तों का कहना है कि जो भी भक्त जलाभिषेक करने आते हैं उनकी तमाम मनोकामनाएं सिद्ध हो जाती हैं। वहीं आज सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई है। पूरा माहौल भक्ति में हो गया है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग शिवालयों में भी लोग पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Sasaram Mahashivratri 1 22Scope News

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सड़कों पर से कुड़े का उठाव नहीं होने पर श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

बक्सर शहर में महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सड़कों पर फैली गंदगी और कूड़े का उठाव नहीं होने के चलते श्रद्धालुओं ने बक्सर के विधि-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि मुनीब चौक से लेकर थाना रोड के बीच में कई शिवजी का मंदिर है और पूजा करने जाने के क्रम में रास्ते में ही कूड़े अंबार होने के चलते श्रद्धालुओं को  भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बक्सर मुख्यालय की सफाई का दशा को देखकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Buxar Mahashivratri 22Scope News

महाशिवरात्रि : शिवमय हुआ शहर, आज निकलेगी भोलेनाथ की बारात, भूत-बैताल संग झूमेंगे श्रद्धालु

गयाजी महाशिवरात्रि पर शहर का मिजाज बदल गया है। हर गली में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज है। शिवालयों में सुबह से कतारें हैं। जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु घंटों इंतजार कर रहे हैं। बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल और दूध चढ़ाया जा रहा है। भजन-कीर्तन की धुन पर पूरा शहर शिवमय है। मार्कंडेय स्थान के पुजारी प्रमोद गिरी बताते हैं कि आज शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का दिन है। आस्था, भक्ति और समर्पण का उत्सव। मंदिर प्रबंधन सेवा में लगा है। कई जगह भंडारा चल रहा है।

Gaya Mahashivratri 1 1 22Scope News

कोयरीबारी में मड़वा-मटकोर के साथ शिव विवाह की रस्में शुरू हो चुकी है

कोयरीबारी में मड़वा-मटकोर के साथ शिव विवाह की रस्में शुरू हो चुकी है। राजेंद्र आश्रम स्थित माता पार्वती मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी पूजन हुआ। देर रात तक पारंपरिक विवाह गीत गूंजते रहे। महिलाओं की भागीदारी खास रही। आज शाम अलग-अलग शिव मंदिरों से भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी। झांकियां होंगी। ढोल-नगाड़े बजेंगे। भूत-बैताल और गण बाराती बनकर नाचेंगे। आम नागरिक भी बारात में शामिल होंगे। तय रूट से गुजरते हुए बारातें पार्वती मंदिरों तक पहुंचेंगी। रात में वैदिक रीति-रिवाज से शिव-पार्वती विवाह संपन्न होगा।

Bha Mahashivratri 22Scope News

शहर के प्रमुख मंदिर रोशनी से नहाए हैं, तोरण द्वार सजे हैं

शहर के प्रमुख मंदिर रोशनी से नहाए हैं, तोरण द्वार सजे हैं। पातालेश्वर, पितामहेश्वर, फलकेश्वर नाथ, झारखंडेश्वर, पंचमुखी महादेव हर स्थान पर विशेष तैयारी है। महाशिवरात्रि यहां सिर्फ पर्व नहीं। लोक और आस्था का संगम है। तप, त्याग और उल्लास का उत्सव है। आज की रात शिव के नाम। हर-हर महादेव। मार्कंडे मन्दिर में पूजा अर्चना करने आए अहियानन्द ने बताया कि आज का दिन भोलेनाथ का दिन है। हम उनकी पूजा अर्चना करने आए हैं। महाशिवरात्रि पवित्र दिन है। यही वजह है कि शिव भक्त सुबह से मन्दिर में पूजा अर्चना करने आ रहे हैं। वहीं तान्या ने बताया कि उन्होंने महाशिव रात्रि के मौके पर उपवास रखा है। 24 घंटे का यह व्रत है। भगवान शिव का दर्शन करने यहां आए हैं। शाम में भगवान शिव के शादी समारोह में शामिल होकर खुशियां मनाएंगे।

Gaya Mahashivratri 22Scope News

महाशिवरात्रि को लेकर भोजपुर जिले के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से लगी है भक्तों की लंबी कतार, हर-हर महादेव से गूंज रहे हैं शिवाले

महाशिवरात्रि को लेकर भोजपुर जिले के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार भगवान भोले शंकर के दर्शन के लिए लगी हुई है। आरा शहर के अति प्राचीनतम मंदिर बिंद टोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर, महादेव रोड स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर, कतिरा रोड स्थित सहदेव गिरी मंदिर और पकड़ी चौक सर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई। सभी भक्त हर-हर महादेव के नारे लग रहे थे। सहदेव गिरी मंदिर के पुजारी अजय मिश्रा ने बताया कि यह मंदिर अति प्राचीनतम मंदिर है जहां पर महाशिवरात्रि ही नहीं अन्य दिनों में भी यहां भक्तों की भीड़ लगती है।

Ara Mahashivratri 22Scope News

बेतिया के सुप्रसिद्ध सागर पोखरा व बनकटवा के कोटेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पश्चिमी चंपारण के ऐतिहासिक बेतिया के सुप्रसिद्ध सागर पोखरा व बनकटवा के कोटेश्वरनाथ शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूर-दराज के गांवों एवं अन्य जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और कतारबद्ध होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Betia Mahashivratri 22Scope News

जिला व मंदिर प्रशासन द्वारा जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है

जिला व मंदिर प्रशासन द्वारा जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने हेतु बैरिकेडिंग और अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। बेतिया एसडीओ एवं एसडीपीओ विवेक दीप स्वयं मंदिर के मुख्य द्वार पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। पुलिस बल और दंडाधिकारी लगातार भीड़ को नियंत्रित करते हुए श्रद्धालुओं को सुगमता से जलाभिषेक में सहयोग करते रहे। वैसे तो सागर पोखरा शिव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। लेकिन महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष आस्था का संगम देखने को मिलता है।

Betia Mahashivratri 1 22Scope News

कोटेश्वरनाथ शिव मंदिर मे भी पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखते ही बन रही

वहीं कोटेश्वरनाथ शिव मंदिर मे भी पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखते ही बन रही है। प्रशासन और मंदिर समिति की सतर्कता से श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही महा भंडारा का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर अद्भुत हो रहे हैं। हजार लोगों के लिए भंडारा में प्रसाद का व्यवस्था किया गया है। साथ ही जो उपवास में है उनके लिए फलहार की भी व्यवस्था की गई है। लोग बैठकर आराम से प्रसाद ग्रहण कर हैं। पूरा शहर भक्ति में वातावरण में रम गया है। रात में शिव बारात भी निकाली जाएगी जो देखने लायक होगी। मंदिर में पहुंचकर लोकसभा सचेतक सह भाजपा सांसद संजय जयसवाल, राजद एमएलसी सौरभ कुमार, भाजपा पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा प्रदेश नेता राहुल कुमार, कांग्रेस नेता अमित गिरी व एसडीपीओ विवेक दीप आदि ने जलाभिषेक किया।

मोतिहारी के सुगौली में महाशिवरात्रि की धूम

मोतिहारी के सुगौली में महाशिवरात्रि पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने फूल, बेलपत्र, भांग व धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। धनही के पंचमुखी महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुगौली के प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा को लेकर खास आकर्षण रहा। भगवान शिव-पार्वती विवाह की झांकियां निकाली गईं। मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Motihari Mahashivratri 22Scope News

महाशिवरात्रि पर सिवान में अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सिवान जिले में आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सिवान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा खुद मैदान में उतर गए हैं। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जिले के प्रमुख शिवालयों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिवान पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

Siwan Mahashivratri 22Scope News

SP पूरन कुमार झा ने जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और निगरानी तंत्र को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। खासतौर पर संभावित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और खतरनाक घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को पहले ही समाप्त किया जा सके। जहां पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया गया कि पर्व के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Siwan Mahashivratri 1 22Scope News

महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है – पुलिस

वहीं मंदिर परिसरों और घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि को लेकर सिवान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार नजर आ रहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सकें।

Siwan Mahashivratri 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बिहारवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

सलाउद्दीन, धीरज कुमार, आशीष कुमार, नेहा गुप्ता, राजीव रंजन, सोहराब आलम, रवि कुमार गुप्ता और दीपक कुमार की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img