छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, बिहार के गयाजी के 6 मजदूरों की मौत, 5 घायल

गयाजी : देश के किसी भी हिस्से में जब हादसे होते हैं तो उसमें बिहार के रहने वाले मजदूरों की ही मौत होती है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित एक स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। कोयला भट्टे में विस्फोट हो गया। इसमें बिहार के छह मजदूरों की मौत हो गई। सभी मृतक गयाजी जिले के रहने वाले हैं। गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गोटीबांध गांव के टोला के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सभी मृतकों की हुई शिनाख्त

आपको बता दें कि इस हादसे में मारे गए सभी मजदूर गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के साकिन ग्राम गोटीबांध के रहने वाले हैं। मृतकों की शिनाख्त श्रवण कुमार (22 वर्ष), राजदेव कुमार (22 वर्ष), जितेंद्र भुइयां (37 वर्ष), बदरी भुइयां (42 वर्ष), विनय भुइयां (40 वर्ष) और सुंदर भुइयां (40 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मजदूर छत्तीसगढ़ में कमाने के लिए गए थे, मृतकों में बाप बेटा भी शामिल हैं जो 15 दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ गए थे।

Gaya Majdoor 1 22Scope News

गांव के ही उदय यादव ठेकेदार के द्वारा बाहर कमाने के लिए ले गया था – मृतक के रिश्तेदार

मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि गांव के ही उदय यादव ठेकेदार के द्वारा बाहर कमाने के लिए ले गया था। वह बताए थे कि वहां अच्छा काम मिलेगा और पैसा भी मिलेगा इसी कारण सभी कमाने चले गए। लेकिन आज जानकारी हुई की वहां ब्लास्ट हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है, घर के कमाने वाले ही चले गए। इस सूचना के बाद चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव गहरे शोक में है।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर जतायी गहरी शोक संवेदना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट हादसे को अत्यंत दुखद बताया है तथा हादसे में बिहार के मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए और हादसे में घायल हुए बिहार के मजदूरों को 50-50 हजार रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

Gaya Majdoor 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें और मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : डेल्हा से लापता 4 लड़कियां दिल्ली से बरामद,लड़कें का वेश बना पुलिस को दिया चकमा…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img