Rail Accident Averted, चलती ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हुए

मधुबनी: Rail Accident Averted – बिहार में एक बड़ा रेल दुर्घटना होने से शुक्रवार को टल गया। घटना मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन के समीप की है। जानकारी के अनुसार जयनगर दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस जयनगर से खुली और खजौली से आगे बढ़ी तभी उसका इंजन बोगी से अलग हो गया। बोगी से इंजन खुलने के बाद ड्राईवर को पता नहीं चला और इंजन करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे चला गया। इस बीच पीछे बोगी भी बिना इंजन के ही पटरी पर दौड़ती रही। बाद में गार्ड ने ड्राईवर को बोगी से इंजन अलग हो जाने की जानकारी दी तब इंजन को फिर पीछे लाया गया और बोगी को इंजन से जोड़ा गया।

Best GPS in India

Rail Accident Averted :

Rail Accident Averted – इस दौरान रेलखंड पर कई ट्रेन करीब एक घंटे तक जहां तहां रुकी रही। करीब चालीस मिनट बाद इंजन और बोगी को जोड़ कर फिर आगे रवाना किया गया। ट्रेन में बैठे एक यात्री ने बताया कि गरीब रथ एक्सप्रेस जयनगर से प्रस्थान करने के बाद खजौली रेलवे स्टेशन पास करने के बाद ठाहर रेलवे गुमती के समीप धीरे-धीरे रुक गई। इस दौरान डिब्बे से इंजन अलग होकर ललित लक्ष्मीपुर के आगे तक चली गई थी। यात्रियों ने देखा कि ट्रेन एकाएक रुक गई। उतर कर देखा तो इंजन डिब्बे से अलग होकर काफी दूर जा चुका था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Tejashwi Promises: हमारी सरकार बनेगी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त और 1500 रूपये…

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

https://youtube.com/22scope

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img