पीएम मोदी से ममता की मुलाकात आज, विपक्षी दलों ने लगाया ये आरोप

नई दिल्ली : पीएम मोदी से ममता की मुलाकात आज- केंद्र सरकार की कटु विरोधी पश्चिम बंगाल की

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी.

इस दौरान वे राज्य के जीएसटी बकाया से लेकर बीएसएफ के मुद्दे पर चर्चा करेंगी.

हालांकि कांग्रेस व वामदल जैसी विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री से ममता बनर्जी की

मुलाकात को ‘मिलीभगत’ के रूप में देख रही हैं.

हाल ही में टीएमसी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं गर्म हैं.

चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चार दिनों की यात्रा पर दिल्ली पहुंच चुकी हैं.

दिल्ली में पहले दिन उन्होंने टीएमसी सांसदों की बैठक ली.

जिसमें मानसून सत्र में आगे की रणनीति के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी करेंगी मुलाकात

शुक्रवार को ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगी.

सोनिया गांधी से भी कर सकती हैं मुलाकात

चार दिवसीय दिल्ली दौरे में ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक में शामिल होने, गैर कांग्रेसी विपक्षी नेताओं के साथ बैठक और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की खबरें हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री से उनकी मुलाकात को लेकर हो रही है.

पीएम मोदी से मुलाकात मैच फिक्सिंग का हिस्सा- विपक्ष

बंगाल कांग्रेस प्रवक्ता रित्जू घोषाल का कहना है कि यह मैच फिक्सिंग 2016 के बंगाल विधानसभा चुनाव से जारी है. भाजपा कांग्रेस को कमजोर करने के लिए टीएमसी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों को मजबूत कर रही है.

जबकि सीपीआई (एम) के बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम का कहना है कि यह मुलाकात मैच फिक्सिंग का हिस्सा है जो सालों से चल रहा है.

पीएम मोदी से ममता की मुलाकात आज
Saffrn

Trending News

बापू सभागार में 13 अप्रैल को होगा डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व बड़े स्तर पर...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति की...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज पुराना सचिवालय स्थित सभागार में '40वीं राज्य स्तरीय समन्वय समिति' (SLCC)...

धान, गेहूं सहित अन्य अधिप्राप्ति को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने...

पटना : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में मंत्री लेसी...

पटना न्यूज़: राजधानी की बड़ी खबरें, स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र और...

पटना न्यूज़ : बिहार की राजधानी पटना में आज प्रशासन और विकास के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की...

मुजफ्फरपुर न्यूज़: शाही लीची का जलवा, स्मार्ट सिटी के बड़े प्रोजेक्ट...

मुजफ्फरपुर न्यूज़ : बिहार के चौथे सबसे बड़े शहर और "लीची की राजधानी" मुजफ्फरपुर में आज कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और आर्थिक हलचलें देखने को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img