पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। मन की बात कार्यक्रम का ये 103वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। देशवासियों के असाधारण जज्बे की सराहना की तो मानसून की बात करते हुए पीएम मोदी ने जलसंरक्षण की भी बात की।
प्रदेश कार्यालय में कई नेता मौजूद
आपको बता दें कि बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता आज पीएम मोदी की मन की बात सुनते दिखाई दिए। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पूर्व मंत्री जनक राम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी व एमएलसी संजय मयूख समेत कई नेता मौजूद थे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights







