मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा सरकार द्वारा लगाई इमरजेंसी को किया याद, कहा- इतिहास का काला काल

रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का यह 102 एपिसोड था. प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया. कार्यक्रम अपने तय समय से एक हफ्ता पहले प्रसारित किया गया. इस बारे में पीएम मोदी ने बताया कि अगले हफ्ते होने वाले अपने अमेरिकी दौरे की व्यस्तता के चलते तय समय से पहले लोगों को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात के दौरान उन्होंने बीते दिनों आए तूफान बिपरजॉय का जिक्र किया. साथ ही इंदिरा सरकार द्वारा लगाई इमरजेंसी को याद किया.

बिपरजॉय का किया जिक्र

पीएम मोदी ने तूफान बिपरजॉय को हराने के लिए कच्छ के लोगों की तारीफ की. पीएम ने कहा कि कोई भी समस्या भारत के लोगों के आगे नहीं टिक सकती. पीएम मोदी ने कहा, ‘बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन-से-कठिन चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है. बिपरजॉय ने कच्छ में कितना कुछ तहस-नहस कर दिया, लेकिन, कच्छ के लोगों ने जिस हिम्मत और तैयारी के साथ इतने खतरनाक तूफान का मुक़ाबला किया, वो भी उतना ही अभूतपूर्व है. प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का ज़ोर नहीं होता, लेकिन, बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रहा है.

इमरजेंसी को किया याद, कहा- इतिहास का काला काल

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इंदिरा सरकार के दौरान देश में लगाई गई इमरजेंसी को भी याद किया। पीएम ने कहा कि कोई भी इमरजेंसी के काले दौर को नहीं भूल सकता है. उन्होंने कहा- हम 25 जून को नहीं भूल सकते, जिस दिन इमरजेंसी लगाया गया था. यह भारत के इतिहास का एक काला काल था. लाखों लोगों ने अपनी पूरी ताकत से इमरजेंसी का विरोध किया. उस दौर में लोकतंत्र के समर्थकों पर इतना अत्याचार किया गया था कि आज भी मन कांप उठता है. आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हैं तो हमें ऐसे अपराधों को भी देखना चाहिए. यह युवा पीढ़ी को लोकतंत्र का अर्थ और महत्व सिखाएगा.

 

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img