पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने आज बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस किया। मनोज झा के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगादनंद सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक सहित कई नेता मौजूद थे। मनोज झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो सपना देखा रहें है, वह सिर्फ सपना ही है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नाम से ही भाजपा डर गई है। समझिए जब सत्ता में आ जाएंगे तो क्या होगा।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







