‘छावा’ फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंचे बाबूलाल व केंद्रीय मंत्री समेत कई भाजपा नेता, दिखा काफी उत्साह

रांची. महानगर भाजपा के द्वारा आज ‘छावा’ फिल्म देखने का कार्यक्रम किया गया। इसे देखने के लिए रांची में सुजाता सिनेमा हॉल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ केंद्रीय मंत्री संजय सेठ भी पहुंचे। उनके साथ कई विधायक और सांसद समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

‘छावा’ फिल्म देखने सिनेमा हॉल पहुंचे बाबूलाल

‘छावा’ फिल्म देखने के लिए रांची में सुजाता सिनेमा हॉल झारखंड प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, अशोक चौरसिया शशि भूषण मेहता, पूर्णिमा दास, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण कुमार साहू समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। फिल्म देखने के लिए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। बताया जा रहा है कि सिनेमा घर के अंदर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को भगवा गमछा दिया गया था।

‘छावा’ फिल्म की कहानी मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, प्रदीप राम सिंह रावत, संतोष जुवेकर सिंह, डायना पेंटी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना नजर आए हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img