रांची: झारखंड में मौसम का कहर जारी है। शुक्रवार को तापमान करीब 14 डिग्री तक गिरा था, लेकिन शनिवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान में फिर करीब नौ डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई।
शनिवार को डालटनगंज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का तापमान भी 38.4 डिग्री पर रहा। वहीं सबसे ज्यादा 29.2 एमएम बारिश दुमका के मसानजोर में हुई।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक गढ़वा-पलामू में रविवार को भी लू चलने की संभावना है। वहीं रांची में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी होगी। शनिवार दोपहर रांची में अचानक मौसम बदला।
पहले धूलभरी आंधी चली, फिर बारिश शुरू हो गई। रांची के कई इलाकों में बारिश हुई। रविवार को भी यहां बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। उधर, हजारीबाग के मरकच्चो में आंधी के कारण निर्माणाधीन जल मीनार गिर गया।




































