दिल्ली के वर्ल्ड फूड इंडिया में मंत्री बादल पत्रलेख ने किया झारखंड पेवेलियन का उद्घाटन

नई दिल्लीः दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहे वर्ल्ड फूड इंडिया के दूसरे संस्करण का आगाज हो गया। इस इवेंट में झारखंड भी शिरकत कर रहा है। बता दें कि भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने वर्ष 2017 में वर्ल्ड फूड इंडिया का पहला संस्करण लांच किया था।

यहां झारखंड का अपना पैवेलियन बनाया गया है। इस पेवेलियन का उद्घाटन आज कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि इंडस्ट्री एग्री समन्वय के तहत झारखंड पेवेलियन में कई सुविधाएं दी जा रही है।

यह राज्य के लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर झारखंड सहित पूरे देश की खाद्य सामग्रियों को एक साथ उद्यमियों को देखने का अवसर मिलता है। इंडस्ट्री एग्री समन्वय के तहत युवाओं को सारी फैसिलिटी दी जा रही है।

झारखंड में है निवेश की अपार संभावनाएं

यदि कोई अपना यूनिट झारखंड में लगाना चाहते हैं तो उसके लिए झारखंड सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। कृषि के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए यह स्टॉल नेशनल लेवल पर लगा हुआ है।

झारखंड में एक उद्यमियों के लिए अनुकूल और जीवंत निवेश पारिस्थितिकी तंत्र मौजूद है, जिसमें राज्य विभिन्न औद्योगिक नीतियों के माध्यम से आकर्षक वित्तीय और गैर-वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन जी का लगातार प्रयास रहा है कि छोटे-छोटे उद्यमी देश स्तर और विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाएं। इसमें प्रगति मैदान में लगाया गया यह स्टॉल मिल का पत्थर साबित होगा।

मैं संभावित निवेशकों से झारखंड में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश करने की अपील करता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!