जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के समर्थन में मंत्री जायसवाल ने किया प्रचार

177
जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के समर्थन में मंत्री जायसवाल ने किया प्रचार
Advertisment

शिवहर : बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी लवली आनंद के समर्थन में लोकसभा चुनाव के लिए जनसंपर्क किया। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा है कि हम मजबूत स्थिति में है। प्रत्याशी लवली आनंद जीतेंगी। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एक प्रश्न के जवाब में कहा है कि शिवहर में वरिष्ठ नेताओं के सभा नहीं होकर जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया गया है।

Advertisment

मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। शिवहर में अच्छा माहौल है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा पूरे पार्टी के कार्यकर्ता समर्पित भाव से एनडीए प्रत्याशी के लिए काम कर रहे हैं। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह और राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Breaking : तेजस्वी के पहुंचने से पहले शिवहर में मंच टूटा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गजेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates