मंत्री रेणु देवी ने कहा- हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है NDA सरकार

223
मंत्री रेणु देवी ने कहा- हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है NDA सरकार
मंत्री रेणु देवी ने कहा- हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है NDA सरकार
Advertisment

बेतिया : बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने बिहार के मछुआरों के लिए बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार हर स्थिति में मछुआरों के हित में खड़ी है। तभी तो सरकार एक साथ इतनी सारी योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार गरीब मछुआरे को जाल और मछली बेचने के लिए कैरेट तक दे रही है। बिहार सरकार फ्री या कुछ पैसे पर सभी गरीब मछुआरे को दे रही है। मंत्री ने कहा कि 25 से लेकर 50 फीसदी तक अनुदान किसान उत्पादक मछुआरों को दे रही है।

Advertisment

Goal 4 22Scope News

NDA सरकार कई योजनाओं पर मछुआरों के लिए कर रही है काम – मंत्री रेणु देवी

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने मछुआरों के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। आने वाले कुछ दिन में कोई मछुआरा गरीब नहीं रहेगा। मछुआरों के लिए इतनी सारी योजनाएं चल रही है क्योंकि बिहार के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह खुद पशुपालन मंत्री हैं। ऐसे में योजनाओं को लेने और उन्हें संचालित करने में भरपूर मदद मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि हर स्तर पर अलग-अलग योजनाएं लागू की गई है जिसे उन्होंने एक-एक कर बताया।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति से मिले शाहनवाज, भागलपुर आगमन का दिया न्योता, शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates