विभागों के बंटवारा के बाद धीरे-धीरे पदभार ग्रहण कर रहे हैं मंत्री

71
विभागों के बंटवारा के बाद धीरे-धीरे पदभार ग्रहण कर रहे हैं मंत्री
विभागों के बंटवारा के बाद धीरे-धीरे पदभार ग्रहण कर रहे हैं मंत्री
Advertisment

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई मंत्रियों ने अपना-अपना पदभार संभाल लिया है। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मदन सहनी सहित श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। आज यानी सोमवार को कई मंत्रियों ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। संजय टाइगर, बिजेंद्र यादव, नितिन नवीन, सुरेंद्र मेहता और जमा खान ने पदभार ग्रहण किया।

Advertisment

बिजेंद्र, सुरेंद्र, जमा, नितिन और संजय टाइगर ने ग्रहण किया पदभार

आपको बता दें कि बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपालन मंत्री सुरेंद्र मेहता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन और श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री संजय टाइगर ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वो काम को गति देंगे और लक्ष्यों को पूरा करेंगे। टाइगर ने कहा कि श्रमिक कल्याण ही उनकी प्राथमिकता होगी।

Mantri Vibhag 1 22Scope News

नितिन ने कहा- बिहार के लोगों को हर 40 किलोमीटर पर फोरलेन सड़क की दी जाएगी सुविधा

पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार के लोगों को हर 40 किलोमीटर पर फोरलेन सड़क की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा में जिन सड़क परियोजनाओं की घोषणा की है उन्हें प्राथमिकताओं के साथ पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार, विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा।

Mantri Vibhag 3 22Scope News

बिहार में लागू रहेगा शराबबंदी कानून – बिजेंद्र यादव

मद्य निषेध विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंत्री का अधिकारियों ने स्वागत किया। शराबबंदी कानून को लेकर बिजेंद्र यादव का बड़ा बयान बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री बिजेंद्र ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। शराबबंदी कानून में जो गड़बड़ियां है उस पर समीक्षा करके हम ठीक करेंगे।

Mantri Vibhag 2 22Scope News

विजय सिन्हा ने ग्रहण किया पदभार, कहा- भू-माफिया हो जाएं सावधान!

बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार के नए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। विजय सिन्हा ने कहा कि इस विभाग में वो पहले भी कुछ दिनों के लिए रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए अंचल से विभाग तक बेहतर करने का प्रयास होगा।

Vijay Sinha 4 22Scope News

सरकार की पूरी निगाह भू-माफिया पर होगी – विजय सिन्हा

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की पूरी निगाह भू-माफिया पर होगी। माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी और किसी भी हालत में विभाग में माफिया की नहीं चलेगी। इसके लिए हम विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। इसके बाद नीति-निर्धारण तय होगा। जमीन के लगान और म्यूटेशन में जो भ्रष्टाचार है उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

श्रवण कुमार ने कहा- हमारे ऊपर नीतीश कुमार ने जो भरोसा जताया है हम उस पर खरा उतरेंगे

नवनिर्वाचित सभी मंत्री बारी-बारी से अपने-अपने विभाग का कामकाज संभालने लगे हैं। इसी क्रम में परिवहन मंत्री के रूप में श्रवण कुमार ने अपने विभाग का कामकाज संभाला। श्रवण कुमार ने कहा कि हमारे ऊपर नीतीश कुमार ने जो भरोसा जताया है हम उस पर खरा उतरेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जो परिवहन विभाग के हित में होगा उसके लिए काम किया जाएगा। पहले अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तब प्लान बनाएंगे और उसको अमल में लाएंगे।

S Kumar 22Scope News

खाद आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने ग्रहण किया पदभार

खाद आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो भी योजनाएं खाद आपूर्ति विभाग में चलाई जा रही है वह सुचारू रूप से चलती रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी डीलर से गोदाम से डीलर से कंज्यूमर तक कैसे राशन पहुंचे इस पर भी काम चल रहा है। अगर कोई शिकायत होती है किसी डीलर के खिलाफ किसी गोदाम मैनेजर के खिलाफ तो उसे पर कार्रवाई भी की जाएगी। आने वाले समय में इसे और पारदर्शी बनाया जाएगा।

Mantri Lesi Singh 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के गन्ना उद्योग विभाग के नए मंत्री संजय कुमार ने ग्रहण किया पदभार

अमित झा, अंशु झा और स्नेहा राय की रिपोर्ट

Advertisement