बाबा बैधनाथ का आशीर्वाद पाकर गदगद हुए मोदी, कहा मन आनंदित हो गया

Devghar- कॉलेज मैदान में आम लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी विकास की गंगा बहती है, मन आनंदित होता है. आज बाबा बैधनाथ का आशीर्वाद पाकर मन प्रसन्न हो गया. यहां शिव भी है और शक्ति भी. दूर-दूर से बाबा के भक्त जल चढ़ाने आते हैं. भारत की सभ्यता और संस्कृति दूसरे देशों को सीख देती है. हमें अपनी सभ्यता को बचाना होगा. उसकी रक्षा करनी होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा विश्वनाथ काशी का  सौंदर्यीकरण के कारण टूरिस्ट की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है. टूरिस्ट बढ़ने से लोगों का कारोबार भी बढ़ा है. इस पर्ययन से गरीब को लाभ मिला. जहां कहीं भी पर्यटन बढ़ता है, स्थानीय लोगों में रोजगार बढ़ता है.

पूर्ववर्ती सरकार में सेवा का भाव नहीं था

पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि उन सरकारों के दिल में सेवा नहीं सत्ता का भाव था. हमारी सरकार गांव गांव तक सड़क बना रही है. 12 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान दिया गया है. हम हर घर तक जल पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. लाखों परिवारों को मुफ्त में  अनाज दिया जा रहा है. आयुष्मान योजना का लाभ 3 करोड़ लोगों को मिला है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शॉर्टकट  राजनीति से शॉर्ट सर्किट होता है. देश की उंचाइयों पर पहुंचने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता.  बिजली शॉर्टकट से पैदा नहीं होती, इसके लिए बिजली के पावर प्लांट लगाने पड़ते हैं. देश को आगे बढ़ाने के लिए सबकों आना होगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस योजनाओं का  हम शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं. यह ईमानदार सरकार की प्रबल इच्छा से कारण संभव हुआ है.

22Scope पर livestreming के जरिए देखें लाइव बुलेटिन  

अब तक 16 लाख कांवरियों ने बाबा बैधनाथ को किया जलार्पण

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!