झारखंड में मानसून का कहर: राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी

रांची: एक बार फिर मानसून पूरी तरह से पुरे राज्य में सक्रिय हो गया है। मानसून टर्फ लाइन की वजह से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी के चलते राज्य में 16 अगस्त को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आगामी 17 और 18 अगस्त के लिए 8-9 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए विशेष मौसम बुलेटिन भी जारी किया गया है।

रांची मौसम केंद्र ने लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों के लिए 17 अगस्त को भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त, 18 अगस्त को लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो जिलों में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने 16 अगस्त को गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे इन क्षेत्रों में भीषण बारिश की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।

राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि और कृषकों के लिए भी विशेष बुलेटिन जारी किया गया है। इसमें कृषि-बागवानी की फसल और वृक्षारोपण को मामूली नुकसान की संभावना और निचले इलाकों में जलजमाव की चेतावनी दी गई है। मौसम केंद्र ने जलनिकासी की उचित व्यवस्था, तैयार फसलों और सब्जियों की तुड़ाई कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने और जल जमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है, जबकि कई इलाकों में भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक 74 मिमी वर्षा लातेहार जिले के नेतरहाट में रिकॉर्ड की गई। इस दौरान गोड्डा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

झारखंड में मानसून की इस सक्रियता ने राज्यवासियों को सतर्क कर दिया है, और लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम की परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा के उपाय करें।

Saffrn

Trending News

तापमान में वृद्धि के साथ विभाग सक्रिय, हर घर तक निर्बाध...

Patna: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर नल का जल” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आम नागरिकों को निर्बाध शुद्ध...

ग्राम पंचायतों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइट्स का नियमित रूप...

Patna: आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार की अध्यक्षता में ब्रेडा विभाग द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री ग्रामीण...

Bokaro पुलिस का ऑपरेशन सफल,नासिक से बरामद हुई प्रेम प्रसंग में...

Bokaro: Bokaro में प्रेम प्रसंग में घर से भागी युवती को पुलिस ने मुंबई के नासिक से किया बरामद साथ ही आरोपी युवक को...

ग्रामीण सड़कों के गुणवत्ता की होगी सख्त मॉनीटरिंग, 20 योजनाओं की...

Patna: बिहार में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग ने सोमवार को सख्त निर्देश...

CM Hemant Soren से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति,...

Ranchi:  CM Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img