सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन!

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह धरना शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। पूरे दिन प्रदर्शनकारियों ने सरिया को जिला का दर्जा देने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। धरना स्थल पर नारेबाजी और जनसमर्थन के बीच माहौल पूरी तरह आंदोलनमय बना रहा।धरना समाप्ति के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

अब समय आ गया है कि प्रशासन इस पर गंभीरता से निर्णय ले

इस ज्ञापन में सरिया को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से जल्द ठोस पहल करने की अपील की गई। धरना को संबोधित करते हुए प्रकाश मंडल ने कहा कि सरिया क्षेत्र लंबे समय से जिला बनने की मांग कर रहा है और अब समय आ गया है कि प्रशासन इस पर गंभीरता से निर्णय ले।

उन्होंने कहा कि जब तक सरिया को जिला का दर्जा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मदन मंडल, जिमी चौरसिया, प्रमोद मंडल, सोनू पांडे, गोपाल यादव, रशीद अंसारी, सुमित मंडल, देवनंदन मंडल, अब्दुल रशीद, देबू वर्मा, अरशद खान, पंकज सिंह, आनंद मंडल और कैलाश मंडल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img