Commercial Advertisment

सांसद और डीसी ने 600 बच्चों के बीच सोलर लैंप का किया वितरण

पाकुड़ः अमड़ापाड़ा अंचल क्षेत्र के आलूबेड़ा फुटबॉल मैदान में जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग के सहयोग से सीएसआर के तहत पीवीटीजी के बच्चों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा, डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल शामिल हुए. इस दौरान प्रमुख जुहीप्रिया मरांडी, आलूबेड़ा पंचायत की मुखिया सरिता मरांडी ने सांसद, डीसी, बीडीओ सहित अन्य अतिथियों के कलाई पर राखी बांधा.

पचुवाड़ा नार्थ कोल ब्लॉक अंतर्गत संचालित कोयला कंपनी बीजीआर के द्वारा सीएसआर के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के 600 छात्र-छात्राओं के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया. वहीं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर में बिजली उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बच्चों को अंधेरे में पढ़ाई ना करें. इसको लेकर सोलर लैंप का वितरण माइनिंग क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों के बच्चों के बीच किया गया. वहीं उपयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा. उन्होंने कहा कि मेहनत कर आप अपने पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं.

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में...

Samrat Chaudhary Rajnath Singh Meeting, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री...

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...