हत्या मामले का खुलासा, हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने दुकानदार को गोली मारने गए अपराधी को ग्रामीणों के द्वारा पीट-पीटकर हत्या मामले का जहां सफल उद्भेदन कर लिया है। वहीं पुलिस में एक देशी कट्टा, एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस के साथ चार अपरधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर को थावे थाना के जगदीशपुर में अभिषेक कुमार नाम का अपराधी खाद बीज दुकानदार पवन कुमार सिंह को गोलीमार दी थी। जिससे नाराज दुकानदारों ने अपराधी अभिषेक को पीटपीट कर हत्या कर दिया था।

इस घटना के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी टीम ने घटना में संलिप्त एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपरधियों में अरुण कुमार राय, मनु कुमार मांझी, प्रियांशू और निपु कुमार शामिल है। एसपी ने बताया कि अभिषेक कुमार, मनोरंजन उर्फ गड़ासी और पवन कुमार जमीन के कारोबारी है। पवन कुमार से अभिषेक और मनोरंजन उर्फ गड़ासी से बहुत पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि बहुत पहले पवन की हत्या के योजना बनाते समय थावे पुलिस ने मनोरंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इसका प्रतिशोद्ध लेने के लिए 21 अक्टूबर को अभिषेक ने अपने दो सहयोगी अरुण कुमार और मनु को लेकर थावे के जगदीशपुर में पवन कुमार को गोलीमार कर भागने लगा। जहां दुकानदारों ने अभिषेक को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वहीं पवन कुमार का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। एसपी ने कहा कि सभी अपरधियों को पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई, शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...

पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य, अंतिम तिथि 31...

पटना : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण करा लेने की अपील की गई है। समाज कल्याण विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img